इम्तियाज अली बनाएंगे ‘लव आज कल'' का सीक्वल, कार्तिक- सारा की जोड़ी फाइनल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2019

मुंबई। फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली अपनी रोमांटिक ड्रामा ‘‘लव आज कल’’ के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। निर्देशक इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर दिनेश विजन से मुलाकात कर रहे हैं। फिल्म में सारा अली खान, कार्तिक आर्यन और रणदीप हुड्डा अहम भूमिकाओं में होंगे। गौरतलब है कि सारा के पिता सैफ अली खान ने 2009 में आई फिल्म में अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण थी।

हाल ही में विजन के मैडडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन की ‘‘लुका छुपी’’ में काम करने वाले कार्तिक ने सीक्वल में काम करने की खबरों की पुष्टि की है। अभिनेता ने कहा, ‘‘वह (इम्तियाज) मेरे पसंदीदा फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहता था।

इसे भी पढ़ें: सारा और सुशांत सिंह के रिश्ते में करीना ने पैदा की दूरियां?

मैं खुश हूं कि आखिरकार यह हो रहा है।’’ सारा और कार्तिकके एक साथ काम करने की खबर दोनों युवा सितारों के प्रशंसकों के लिए खुशी की बात है। सारा ने करण जौहर के टीवी कार्यक्रम में कार्तिक को पसंद करने की बात स्वीकार की थी। इस सीक्वल की शूटिंग दिल्ली और पंजाब में होगी। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow