मात्र 50 दिन में पांच ट्रिलियन डालर वाली अर्थव्यवस्था बनाने का रोड मैप दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को कहा कि मात्र 50 दिनों के अल्प कार्यकाल में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने देश को पांच खरब डालर वाली अर्थव्यवस्था बनाने का रोड-मैप दे दिया है। यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, केन्द्रीय बजट आम तौर पर राजस्व प्राति और खर्च का ब्यौरा होते थे लेकिन 50 दिनों के भीतर इस आम बजट में अर्थव्यवस्था की प्रगति और देश के सर्वोच्च विकास की रूप रेखा रखी है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार ने एक करोड़ से अधिक वृक्ष कटवा कर देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया: कांग्रेस

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की विरासत को लेकर आगे बढ़ रहे नीरज शेखर की कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रही है। इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने हमेशा वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य किये। शेखर ने कहा, मुझे भाजपा का विरोधी बताने वालों को मैं जबाब देना चाहता हूं कि अब उन लोगों को अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए और यह समझना चाहिए कि इस देश का भविष्य प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow