बांग्लादेश में मालवाहक जहाज से टक्कर के बाद यात्री जहाज डूबा, 27 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

ढाका। बांग्लादेश की शीतलाख्या नदी में 100 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका के मालवाहक जहाज से टकरा जाने के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार शाम नारायणगंज जिले में हुई जो राजधानी ढाका से करीब 16 किलोमीटर दक्षिण -पूर्व में स्थित है। राहत कार्य से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि पांच शव रविवार को बरामद कर लिये गए थे, जबकि 22 शवों को आज निकाला गया। राहत दल में नौसेना, तटरक्षक बल, दमकल सेवा और पुलिस के कर्मी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: पंजाब: लुधियाना में फैक्ट्री का लेंटर टूटकर नीचे गिरा, तीन की मौत सात घायल

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, मृतकों के परिजनों को शवों के अंतिम संस्कार के लिए 25-25 हजार टका मुआवजे के रूप में देगा। जांच समिति को अगले पांच दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। बीआईडब्ल्यूटीए ने भी घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। नौका पर करीब 150 लोगों के सवार होने का अनुमान है। तटीय पुलिस प्रभारी दीपक चंद्र साहा ने पुष्टि की कि 50-60 लोग तैरकर नदी के किनारे पर आ गए जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर

Vastu Tips: गणेश जी की पीठ के दर्शन से आ सकती है दरिद्रता, स्थापना में रखें इन बातों का ध्यान