पंजाब: लुधियाना में फैक्ट्री का लेंटर टूटकर नीचे गिरा, तीन की मौत सात घायल

Three dead seven injured as factory roof collapses in Punjab
प्रतिरूप फोटो

शहर के बाबा मुकंद सिंह नगर में सोमवार को एक फैक्ट्री की छत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटनास्थल से करीब 40 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से ज्यादातर श्रमिक हैं।

लुधियाना। शहर के बाबा मुकंद सिंह नगर में सोमवार को एक फैक्ट्री की छत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटनास्थल से करीब 40 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से ज्यादातर श्रमिक हैं।

इसे भी पढ़ें: असम मतदान: वोटिंग के दौरान एक बूथ पर मतदाता सूची में सिर्फ 90 नाम, वोट पड़े 171 

अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। अभी यहां यह पता लगाने के प्रयास जारी हैं कि कहीं और लोग मलबे के बीच दबे तो नहीं हैं। उपायुक्त वरिंदर शर्मा ने कहा, ‘‘ फैक्ट्री का मालिक नगर निगम की अनुमति लिए बिना यहां काम करा रहा था।’’

इसे भी पढ़ें: किसान नेता राकेश टिकैत की धमकी, कृषि बिल वापस नहीं लिया तो गुजरात में ट्रैक्टर आंदोलन करेंगे

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और निकाय इकाई की टीमें बचाव व राहत अभियान में जुटी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक व्यक्ति मलबे में मृत मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत जख्म की वजह से अस्पताल में हो गई। लुधियाना पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़