Bareilly में आठ साल के बच्चे संग युवक ने किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2024

बरेली जिला मुख्यालय के बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने आठ साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर कुकर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व आसिफ नामक एक युवक आठ साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। उन्होंने बताया कि बच्चा वापस आया तो वह बहुत डरा और सहमा हुआ था।

परिजनों ने जब बच्चे से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। भाटी ने बताया कि बच्चे के दादा ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर शुक्रवार को आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया किबच्चे को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। भाटी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Netanyahu का स्वागत किया, Iran को फिर से परमाणु कार्यक्रम शुरू करने के खिलाफ चेतावनी दी

Saudi Arab ने यमन पर की बमबारी; यूएई से अलगाववादियों के लिए आए हथियारों को निशाना बनाया

यूक्रेन के दावे पर ट्रंप का कड़ा ऐतराज! पुतिन के घर पर हमले की बात कहकर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, सबूत जुटाएंगे

इक्कीस प्रीमियर में Rekha का दिल छू लेने वाला पल! Agastya Nanda के पोस्टर को स्पेशल किस कर जताई मोहब्बत