By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2025
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक लाइसेंसी राइफल से अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कैलाश नाथ दुबे (70) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पहली गोली तो चूक गई, लेकिन गुस्से में चलाई गई दूसरी गोली तनंजय को लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि तनंजय को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन शनिवार रात उसकी मौत हो गई।
एसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और आज मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हथियार के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।