भोपाल में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर शव जलाया, पुलिस ने गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शवजलाकर कचरे के एक ढेर के समीप दफना दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मामले की जांच कर रहे निशातपुरा थाने के उपनिरीक्षक एमडी अहिरवार ने बताया कि घटना 21 मई को हुई और इस घटना के संबंध में नदीम उद्दीन नामक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 22 वर्षीय महिला के शरीर के कुछ अधजले अंग भी बरामद किए हैं और उन्हें जांच के लिए भेज दिया है। 

अहिरवार ने बताया कि जब वह उससे मिली तो आरोपी ने उसका मोबाइल फोन ले लिया और उसमें एक वीडियो देखने के बाद वह क्रोधित हो गया और गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह शव को अपने ऑटो रिक्शा में लगभग दो किलोमीटर दूर ले गया और वहां कूड़े के ढेर में मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया और बाद में उसे वहीं दफना दिया। 

उन्होंने बताया कि शव के कुछ अधजले हिस्से बरामद किए गए हैं और उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Encounter | दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 26 राउंड फायरिंग में 2 अपराधी घायल

Brazil Presidential Election: लूला और Flavio Bolsonaro में मुकाबला, 25 अक्टूबर को दूसरा दौर

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma