बिहार में तीन सगी बहनों ने लिखी सफलता की बेमिसाल गाथा, हर तरफ हो रही वाहवाही

By अंकित सिंह | Feb 03, 2022

जब भी कोई बेटी सफलता हासिल करती है तो समाज में उसके खूब तारीफ भी होती है। लेकिन ऐसे बहुत ही कम मौके भी आते हैं जब एक ही परिवार की तीन बेटियां अपनी मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल कर ले वह भी एक बार में। दरअसल, मामला बिहार के बेगूसराय का है। यहां एक किसान की तीन बेटियों ने एक साथ बिहार पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक परीक्षा पास की है। इसके बाद से घर के साथ-साथ गांव में भी खुशी का माहौल है। हालांकि तीनों बहने पहले से ही बिहार पुलिस में कार्यरत हैं। लेकिन अब वह तीनों बहने दरोगा बनने की पहली सीढ़ी भी पार कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार में बालिका गृह कांड पर तेज हुई राजनीति, तेजस्वी बोले- तोंद वाले, मूंछ वाले आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए

तीनो बहने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दे रही है और उन्हें अपना आदर्श बता रही हैं। घर में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए सोनी कुमारी ने ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई की तथा बहनों को भी पढ़ाया। पिता सुबह बेटियों के साथ पास के स्कूल में जाते थे जहां तीनो बहने शारीरिक परीक्षा की तैयारी करती थीं। तीनों बहनें पिता के काम में में भी हाथ बंटाती थीं। फिलहाल ज्योति मोतिहारी में तैनात हैं जबकि मुन्नी जयनगर में पोस्टेड हैं। वही एक बहन पुलिस सेवा में ही सार्जेंट मेजर के पद पर तैनात हैं। 

प्रमुख खबरें

केरल सरकार का बड़ा फैसला: NEET Protest के खिलाफ दर्ज सभी केस होंगे वापस, Ramesh Chennithala ने दी जानकारी

Taipei Open Semi-Finals: Unnati Hooda और Tanvi Sharma की धमाकेदार जीत, भारत की खिताबी उम्मीदें बरकरार

पूर्व सेना प्रमुख General VN Sharma का 96 वर्ष की आयु में निधन, सेना ने व्यक्त किया दुख

Eknath Khadse का ऑडियो क्लिप मामले में कानूनी कार्रवाई का ऐलान, BJP नेता ने दिया इस्तीफा