दिल्ली में नाबालिगों से विवाद के दौरान दर्जी की छुरा घोंपकर हत्या, एक पकड़ा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में नए साल के दिन तेज आवाज में संगीत बजाने और शोर मचाने से मना करने पर नाबालिगों के एक समूह के साथ हुए विवाद में 50 वर्षीय दर्जी की छुरा घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मृतक की पहचान शास्त्री नगर इलाके में दर्जी का काम करने वाले बिहारी लाल के रूप में हुई है। यह घटना एक जनवरी को हुई थी। पुलिस सूत्र ने बताया कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब बिहारी लाल ने नाबालिगों के समूह को शोर मचाने और तेज आवाज में संगीत बजाने से टोका।

इसे भी पढ़ें: ढाका पहुंचे जयशंकर ने क्यों नहीं की युनूस से मुलाकात? भारत के तगड़े प्लान की इनसाइड स्टोरी

पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है। दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में आदर्श नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत

Sehwag और Dravid की विरासत संभालेंगे बेटे, Aryavir Sehwag का Australia सीरीज के लिए India U-19 में चयन

Nepal Floods में 290 भारतीय लापता, फंसे 200 लोगों को निकालने में जुटा MEA

Subhash Chandra मामले में NCLT का आदेश 22,000 करोड़ की पूर्ण कर्जमाफी नहीं: सूत्र