गुजरात में केजरीवाल ने किया किसान गारंटी का ऐलान, बोले- हमारी सरकार एमएसपी पर खरीदेगी फसल

By अंकित सिंह | Sep 02, 2022

गुजरात चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में किसान गारंटी का ऐलान किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। लेकिन अब तक सभी पार्टियों ने इनकी अनदेखी करने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में हर सरकार और पार्टी ने किसानों की अनदेखी की है। किसान भाइयों की समस्याओं और मुद्दों पर बात करने के लिए ही मैं गुजरात आया। अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हम किसानों से एमएसपी पर अनाज खरीदेंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'गुजरात में AAP का बढ़ गया 4 फीसदी वोट शेयर', केजरीवाल बोले- सिसोदिया 2 बार गिरफ्तार हो गए तो बन जाएगी सरकार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने साफ तौर पर कहा कि मुझे भारत को विकसित देश बनाना है और इसके लिए लगातार में काम कर रहा हूं। अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि मुझे राजनीति नहीं आती है। मुझे सिर्फ में भारत का नंबर 1 का देश बनाना है। ये भाषणबाज़ी से नहीं होगा! देश में स्कूल ठीक करने पड़ेंगे, अस्पताल बनाने पड़ेंगे, रोज़गार देना पड़ेगा, अच्छी सड़कें बनानी पड़ेंगी, किसानों को समृद्ध बनाना पड़ेगा। गुजरात के किसानों के लिए केजरीवाल ने जो गारांटी दी हैं उसमें फसलों पर MSP, खेती के लिए दिन में 12 घंटे बिजली, ज़मीन सर्वे रद्द कर नया सर्वे, ₹20,000/Acre मुआवज़ा, नर्मदा बांध के पूरे Command क्षेत्र में 1 साल में पानी और ₹2 लाख तक के क़र्ज़ माफ़ शामिल है। 

प्रमुख खबरें

TN Assembly का ऐतिहासिक फैसला, NEET Resolution पास कर विजय सरकार ने Social Justice की ओर बढ़ाया कदम

Sawan Fasting Food: सावन के व्रत में बोरियत दूर करेंगे ये Crispy Arbi Kebab, बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं Recipe

Sukhbir Badal का केजरीवाल को ओपन चैलेंज, पेपर लीक और Job Scams पर पंजाब के किसी भी University में करें बहस

Jharkhand Assembly स्थगित: छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई से BJP का भारी हंगामा