MP के हरदा जिले में प्रधानमंत्री मोदी स्वामित्व योजना कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे, CM रहेंगे मौजूद

By सुयश भट्ट | Oct 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलाए जा रहे जनकल्याण और सुराज अभियान में स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हरदा जिले के दौरे पर रहेंगे।

दरअसल इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी स्वामित्व योजना में प्रदेश के 19 जिलों के 3000 ग्रामों में एक लाख 71 हजार हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख का वितरण करेंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हरदा जिले में जनकल्याण और सुराज कार्यक्रम के बाद ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रम “दाता वंदी छोड” शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे।

इसे भी पढ़ें:शिवराज कैबिनेट की बैठक में हुई संपन्न, कई फैसलों पर लगी सरकार की मुहर 

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी हितग्राहियों से  बात करेंगे। स्वामित्व योजना की जानकारी और योजना के लाभ से अवगत करवाते हुए मार्गदर्शन भी देंगे। सीहोर, हरदा और डिंडोरी जिले के हितग्राहियों को भी योजना का लाभ मिलेगा। ग्राम की आबादी भूमि में अपना मकान बनाकर रहने वाले ग्रामवासियों को अपने घर का मालिकाना हक मिल सकेगा।

प्रमुख खबरें

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता