शिवराज सरकार ने उपचुनाव से पहले खेला मास्टर स्ट्रोक, जारी की चयनित शिक्षकों की अंतिम सूची

Shivraj cabinet
सुयश भट्ट । Oct 6 2021 12:00PM

उपचुनाव से पहले चयनित शिक्षकों की सूची जारी करना सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने उपचुनाव से पहले जनता को खुश करने के लिए 12 हजार चयनित शिक्षकों की अंतिम सूची जारी कर दी है। उच्च माध्यमिक शिक्षक के 8 हजार 342, माध्यमिक शिक्षक 3 हजार 701 शिक्षकों के अंतिम चयन सूची जारी की गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के बाद इन सभी की जिले मे नियुक्तियां होंगी।

इसे भी पढ़ें:शिवराज कैबिनेट की बैठक में हुई संपन्न, कई फैसलों पर लगी सरकार की मुहर 

दरअसल सूत्रों की माने तो उपचुनाव से पहले चयनित शिक्षकों की सूची जारी करना सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इसका सीधा फायदा सूबे की शिवराज सरकार को ही होगा।

इसे भी पढ़ें:ICMR ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में किया अलर्ट जारी, कहा - 2 महीने रहना होगा सावधान 

आपको बता दें कि फिलहाल 25 हजार के करीब चयनित शिक्षक हैं। इसमें से 12 हजार 43 की अंतिम सूची जारी की गई है। बताया जा रहा है कि अभी भी 12 हजार चयनित शिक्षक बचे हुए हैं। 2018 में इनकी परीक्षा हुई थी। पास होने के बाद से पिछले तीन साल ये जॉइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। अब उपचुनाव से पहले शिवराज सरकार ने इसे जारी कर मास्टर स्ट्रोक खेला है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़