हांगकांग मामले को लेकर चीन और ब्रिटेन के बीच जुबानी जंग तेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2019

लंदन। हांगकांग को लेकर चीन और ब्रिटेन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। चीन ने ब्रिटेन से दो टूक कहा है कि वह हांगकांग मामले में और अधिक दखल देने से बचे तो वहीं ब्रिटेन ने चीन के राजदूत को तलब किया है। ब्रिटेन के उपनिवेश रहे हांगकांग में प्रदर्शनों के चलते लंदन और बीजिंग के बीच 22 साल पुराने ऐतिहासिक समझौते को लेकर भी तनाव फिर से पैदा हो गया है। इस समझौते के तहत ब्रिटेन ने हांगकांग को चीन के सुपुर्द किया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता सकारात्मक दिशा में बढ़ी: व्हाइट हाउस सलाहकार

ब्रिटेन में चीन के राजदूत लियू शियाओमिंग द्वारा लंदन में संवाददाता सम्मेलन बुलाये जाने से कूटनीतिक हलचल और तेज हो गई। लियू ने कहा कि मुझे लगता है कि हांगकांग में ब्रिटेन सरकार के दखल से दोनों देशों के रिश्तों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि ब्रिटेन सरकार परिणामों को समझेगी और दोनों देशों के बीच संबंधों को नुकसान न हो, इसके लिये इस मामले में दखल देने से बचेगी। लियू के इस बयान के बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने उन्हें तलब किया है।

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक