Punjab के होशियारपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

पंजाब के होशियारपुर में बृहस्पतिवार सुबह गढ़शंकर इलाके में एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसा बोरहा गांव के जलआपूर्ति कार्यालय के पास हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब चार लोग श्री आनंदपुर साहिब से गढ़शंकर की ओर बाइक पर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गढ़शंकर के सरकारी अस्पताल भेजा। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज हो रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India AI Summit का डबल धमाका: बना World Record, जबरदस्त भीड़ के कारण बढ़ाई गई Expo की तारीख।

T20 World Cup: Shivam Dube का तूफानी अर्धशतक, Netherlands को हराकर Super 8 में भारत की अजेय एंट्री

Ilaiyaraaja vs Saregama Copyright War: दिल्ली हाई कोर्ट ने गानों के इस्तेमाल पर लगाई अंतरिम रोक

AI Impact Summit: दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, Abu Dhabi क्राउन प्रिंस से UN चीफ तक पहुंचे