इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा शहीद कोविड योद्धाओं के परिजनों को दी जाएगी हरसंभव मदद

By दिनेश शुक्ल | Jun 08, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कोरोना जंग में शहीद हुए शासकीय कर्मचारियों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शहीद कोविड योद्धाओं के परिवारजनों के साथ है। उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के माध्यम से ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से मृत होने वाले शासकीय कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख रू. की सम्मान निधि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने उपस्थित परिजनों से कहा कि उन्हें कोई भी परेशानी हो तो वे जिला प्रशासन के अधिकारियों के ध्यान में लायें, ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। मुख्यमंत्री  चौहान ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार सुनिश्चित करेंगी कि कोविड योद्धाओं के परिजनों को कोई परेशानी न हो। 

इसे भी पढ़ें: गेहूँ उपार्जन में मध्य प्रदेश पंजाब को पीछे छोड़ते हुए देश में प्रथम स्थान पर पहुँचा

 

मुख्यमंत्री  चौहान ने गृह विभाग के स्व.  देवेन्द्र कुमार की पुत्री कु. कनिष्का तथा अन्य परिजन  सुनील वर्मा से भेंट की। उल्लेखनीय है कि स्व.  देवेन्द्र कुमार की मृत्यु थाना जूनी इंदौर में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण हो गई थी। इसके अलावा नगर निगम के झोन क्रमांक 2 के वार्ड क्रमांक 6 में सफाई संरक्षक के रूप में कार्य करते हुए स्व. श्रीमती शकुन बाई की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हो गई थी। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. श्रीमती शकुन बाई के पुत्र विजय चावरे व पुत्री कुसुम से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। वही कोरोना योद्धा स्व. विजय चन्देले की पत्नि श्रीमती सीमा चन्देले व उनकी बहन श्रीमती हेमलता से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि गत दिनों एम.टी.एच. हॉस्पिटल में स्वच्छक का कार्य करते हुए कोरोना संक्रमण के कारण स्व. चंदेले का निधन हो गया था।

 

इसे भी पढ़ें: एकता कपूर ने मानी अपनी गलती, XXX सीजन 2 से हटाया भारतीय सेना से जुड़ा विवादित सीन

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री  चौहान ने नगर निगम इंदौर के कोरोना योद्धा स्व. अब्दुल हकीम की मॉं श्रीमती इसलाम बी व उनके पुत्र अरकान मंसूरी से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि स्व. अब्दुल हकीम का निधन नगर निगम के झोन क्रमांक 15 में बैलदार का कार्य करते हुए कोरोना से संक्रमित हो जाने के कारण हो गया था। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में नर्मदा घाटी विकास विभाग के स्व.  कैलाश चन्द्र खरे के पारिवारिक मित्र संजय सूद से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। स्व. खरे का निधन हॉस्पिटल में नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए संक्रमित हो जाने के कारण हो गया था। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के तहत स्व.  देवेन्द्र कुमार, स्व. श्रीमती शकुन बाई, स्व.  विजय चन्देले, स्व. अब्दुल हकीम, स्व. कैलाश चन्द्र खरे के परिजनों को 50-50 लाख रूपये की सम्मान निधि उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री चौहान ने निजी चिकित्सक स्व. डॉ. पंजवानी, एमवाय हॉस्पिटल में कार्यरत शहीद स्व. सुरेश चौहान तथा गृह विभाग में कार्यरत शहीद स्व.  कुंवर सिंह के परिजनों से भी भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की तथा कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें हरसंभव मदद दिलाई जायेगी।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें