एकता कपूर ने मानी अपनी गलती, XXX सीजन 2 से हटाया भारतीय सेना से जुड़ा विवादित सीन

gg
रेनू तिवारी । Jun 8 2020 11:06AM

एकता कपूर पर आरोप लगा कि उन्होंने देश की सेना का अपमान किया है। लगातार बढ़ते विवाद को देखते हुए एकता कपूर ने अपनी गलती कबूल करते हुए वेब सीरीज XXX 2 से विवादित सीन को हटा दिया हैं।

टीवी शो निर्माता एकता कपूर टीवी और वेब सीरीज की दुनिया की क्वीन मानी जाती हैं। जब लोगों ने वेब सीरीज का मतलब भी सही से नहीं जाना था तब से वह डीजिटल की दुनिया में छा चुकी थी। एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात और ट्रिपल एक्स काफी विवादों में रही 2015 में आयी इस सीरीज में बेहद ही बोल्ड सीन दिखाए गये थे। इसके बाद 2020 में  XXX का दूसरा सीजन रिलीज हुआ। वेब सीरीज  XXX 2  मे भी एक सीन डालकर एकता कपूर ने विवाद को हवा दी। विवाद बढ़ भी गया।  देश की सेना से जुड़ा एकता ने सीरीज में एक सीन डाला था। एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गयी। एकता कपूर पर आरोप लगा कि उन्होंने देश की सेना का अपमान किया है। लगातार बढ़ते विवाद को देखते हुए एकता कपूर ने अपनी गलती कबूल करते हुए वेब सीरीज  XXX 2 से विवादित सीन को हटा दिया हैं। साथ ही एकता कपूर ने उन लोगों को भी आइना दिखाया जो सोशल मीडिया पर उन्हें रेप की धमकी दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें: करण जौहर ने उठाई बाल शोषण के खिलाफ आवाज, समर्थन में आये ये सितारे

अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोपों का सामना कर रहीं निर्माता एकता कपूर ने कहा है कि उन्होंने अपने वेब शो ‘ट्रिपल एक्स’ सीजन-2 से विवादित दृश्य को हटा दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें परेशान किए जाने और बलात्कार की धमकी दिए जाने जैसी चीजें अच्छी बात नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि ‘ट्रिपल एक्स’ सीजन-2 में अश्लीलता को बढ़ावा देने, धार्मिक भावाओं को नुकसान पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीकों का अनुचित रूप से इस्तेमाल करने के आरोप में कपूर तथा अन्य के खिलाफ मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: JIO यूजर के लिए खुशखबरी! Disney+ Hotstar का VIP Subscription होगा सालभर के लिए FREE

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में एक विशेष दृश्य का भी उल्लेख किया गया है जिसमें भारतीय सेना की वर्दी को कथित तौर पर अत्यंत आपत्तिजनक तरीके से पेश किया गया है। प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के स्वामित्व वाली इकाई एएलटी बालाजी की संस्थापक कपूर ने कहा कि उनका संगठन भारतीय सेना का काफी सम्मान करता है और अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुंचने पर माफी मांगता है।

 

निर्माता एकता कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘एक व्यक्ति और एक संगठन के रूप में हम भारतीय सेना का काफी सम्मान करते हैं। हमारी कुशलक्षेम और सुरक्षा में उसका बड़ा योगदान है। जिस दृश्य के बारे में बात कही जा रही है, उसे हम पहले ही हटा चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए माफी मांगते हैं। हमें ट्रोल्स के जरिए परेशान किए जाने और बलात्कार की धमकी दिए जाने जैसी चीजें अच्छी नहीं लग रहीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़