Indore में पालतू कुत्तों के झगड़े में सुरक्षा गार्ड ने बरसाईं गोलियां; दो लोगों की मौत, छह घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023

इंदौर। इंदौर में पालतू कुत्तों के झगड़े में बृहस्पतिवार देर रात एक बैंक के सुरक्षा गार्ड की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की एक स्थानीय शाखा में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात राजपाल राजावत ने पालतू कुत्तों के झगड़ने के विवाद में खजराना थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी की। सिंह ने बताया कि गोलीबारी में विमल (35) और राहुल वर्मा (28) की मौत हो गई, जबकि छह घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें: Goa: सहपाठियों ने मिर्च पाउडर का स्प्रे किया, 11 छात्राओं को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी 12 बोर की दो बैरल वाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटनाक्रम से जुड़े दोनों पड़ोसी पक्षों के बीच कोई पुराना झगड़ा नहीं था और गोलीबारी की वारदात कुत्तों की लड़ाई के तात्कालिक विवाद को लेकर हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन