जम्मू में मौलवी ने राम राम कहकर मेरा अभिवादन किया, यह है अनुच्छेद 370 निरस्त करने का असर: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि वह जम्मू में मौलवी द्वारा उन्हें ‘राम राम’ कहकर अभिवादन करते हुए सुनकर हतप्रभ थे। उन्होंने इसे अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण का प्रभाव बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू में बारिश हो रही थी और मैं हवाई अड्डे के अंदर गया... जैसे ही मैं अंदर गया, मैंने एक आदमी को ‘साहब राम राम’ कहते सुना...उस व्यक्ति ने फिर से ‘योगी साहब राम राम’ दोहराया, जिसने मेरा ध्यान खींचा।’’

उन्होंने फरीदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे पता चला कि वह एक मौलवी था। मौलवी से राम राम सुनकर मैं हैरान रह गया।’’ योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘तो मुझे लग गया ये धारा 370 समाप्त होने का प्रभाव है।

प्रमुख खबरें

Heart of the Beast Movie Review | अलास्का के खूंखार जंगल में ब्रैड पिट और उनके वफादार कुत्ते का साहसिक थ्रिलर

दिल्ली, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में क्या फिर से होंगे चुनाव? EC वाले खुलासे के बीच केजरीवाल ने कर दी गजब की मांग

देशद्रोह का काम किया, इंसाफ होगा, EC पर खुलासे को लेकर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर जानें क्या कहा?

Video | लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, भीड़ में फंसा देखकर को-स्टार कोमल रानी ने खींचा हाथ, वीडियो हुआ वायरल