Kerala के कोल्लम में एक व्यक्ति ने सिलेंडर मारकर की पत्नी की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

केरल में कोल्लम जिले के मंगद में रविवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर एलपीजी सिलेंडर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान कविता के रूप में हुई है, जो मंगद की ही निवासी थी। पुलिस ने महिला के पति मधुसूदनन पिल्लै को गिरफ्तार कर लिया है। उसने देर रात झगड़े के बाद अपनी पत्नी पर हमला किया था।

प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना रात करीब साढ़े बारह बजे हुई जब पिल्लै ने कविता के सिर पर गैस सिलेंडर से कई बार वार किया। इसमें यह भी कहा गया है कि घटना के समय उनकी बेटी घर में मौजूद थी। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी घर की तरफ़ दौड़े और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां उन्होंने कविता को बेहोश पाया।

पुलिस के अनुसार एक चिकित्सक को बुलाया गया जिसने महिला को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि पिल्लै को गिरफ्तार कर किलिक्कोलूर पुलिस थाने ले जाया गया, जहां हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UAE में फंसे पूर्व मेजर Vikrant Jaitly, बहन Celina की अर्जी पर High Court का विदेश मंत्रालय को आदेश

ट्रेड यूनियनों के Bharat Bandh को CPI का समर्थन, सांसद Santosh Kumar बोले- सरकार ने दबाने की कोशिश की

Animal Policy भावना से नहीं, विज्ञान से चले, Nagpur में बोले RSS प्रमुख Mohan Bhagwat

Delhi Police की चार्जशीट से उलट, Saket Court ने बीना मोदी और ललित भसीन को भेजा समन