लंदन में पाकिस्तान की मंत्री ने करवा ली बेइज्जती, कॉफी शॉप में देखते ही 'चोरनी-चोरनी' चिल्लाने लगे लोग

By रेनू तिवारी | Sep 26, 2022

पाकिस्तान की राजनीति में इस समय काफी अजीब सा दौर चल रहा हैं। जहां एक तरह हाई कमान यानी की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं का प्राइवेट ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लीक कर दिया गया है, जो पाकिस्तान की सुरक्षा और इंटेलीजेंस पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। अब एक और मामला सामने आया है जहां पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: Global Citizen Festival के स्टेज पर दिखा प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अवतार, हजारों लोगों के सामने निक जोनस को किया Kiss

सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे है। दुनियाभर में रहने वाले पाकिस्तानी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पाकिस्तान के लोगों मे भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। यह मामला जब पाकिस्तान की कैबिनेट तक पहुंचा तो सरकार मे मरियम औरंगजेब का समर्थन करते हुए विपक्षी पार्टी के प्रमुख इमरान खान पर निशाना साधा हैं। दरअसल पाकिस्तान के एक भाग को बाढ़ ने तबाह कर दिया है। सरकार के बाढ़ बचाव कार्य से वहां के लोग संतुष्ट नहीं हैं। अब तक हजारों लोगों की बाढ़ के कारण मौत हो चुकी हैं। वहीं जब भारत ने पाकिस्तान को मदद देनी चाही तो उसने भारत पर लगाए सेंसन को लेकर कहा कि भारत जो भी मदद करना चाहता है वह संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations organisation) के माध्यम से करें।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस