Global Citizen Festival के स्टेज पर दिखा प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अवतार, हजारों लोगों के सामने निक जोनस को किया Kiss

Priyanka Chopra And Nick Jonas
Instagram
एकता । Sep 25 2022 6:33PM

ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस स्टेज पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आए। दोनों के कोजी मूमेंट्स कैमरों में कैद हो गए, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड तक अपने टैलेंट का परचम लहरा चुकी हैं। अभिनेत्री हर दिन अपने करियर की नई उच्चाईयों को छूती जा रही हैं। इन सबके बीच प्रियंका, शनिवार रात ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल को होस्ट करती दिखीं, जिसका आयोजन शनिवार रात न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हुआ। ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल में अभिनेत्री के अलावा उनके पति निक जोनस भी अपने भाईयों के साथ वहां मौजूद थे। इस दौरान प्रियंका और निक स्टेज पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आए। दोनों के कोजी मूमेंट्स कैमरों में कैद हो गए, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Justin Bieber ने रद्द किया अपना India Tour, काफी दिनों से बीमार है अमेरिकी सिंगर

ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल 2022 में निक जोनस ने 'जोनस ब्रदर्स' के साथ लाइव परफॉरमेंस दी। परफॉरमेंस खत्म होने के बाद जो जोनस ने प्रियंका चोपड़ा का परिचय देते हुए कहा, 'आज रात हमारी होस्ट एक बढ़िया अभिनेत्री है, जो ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल की एक एंबेसडर भी है।' जो के बाद निक जोनस ने कहा, 'और मुझे उन्हें अपनी पत्नी कहने का सम्मान है। तो कृपया प्रियंका चोपड़ा जोनस का स्वागत करें।' नाम सुनकर प्रियंका स्टेज दौड़ी चली आती हैं और आकर निक को किस करती हैं। ये नजारा देखकर वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद फिर शुरू हुई Leonardo DiCaprio की डेटिंग, इस मॉडल के साथ कई बार कर चुके हैं Hook Up

प्रियंका और निक के इस रोमांटिक मूमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन में लोग दोनों के लिए दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब दोनों हस्तियों ने एक दूसरे को इस कदर खुलमखुल्ला किस किया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों को एक दूसरे के साथ कोजी होते देखा जा चुका है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़