मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,42,571 हुई, अब तक कोरोना से 3618 लोगों की हो चुकी है मौत

By दिनेश शुक्ल | Jan 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 780 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 42 हजार 571 और मृतकों की संख्या 3,618 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-219, भोपाल-147, जबलपुर-22, ग्वालियर-22, रीवा-39, खरगौन-23, उज्जैन-22 के अलावा अन्य जिलों में 20 से कम मरीज मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 93.45 प्रतिशत, अब तक 36708 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से हुए ठीक

राज्य में आज कोरोना से 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के चार, भोपाल-ग्वालियर के दो-दो और रतलाम, धार, बैतूल व बड़वानी के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3606 से बढ़कर 3618 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 877, भोपाल 579, ग्वालियर-203, जबलपुर-242, खरगौन-93, सागर-148, उज्जैन 102, रतलाम-78, धार-57, रीवा-33, होशंगाबाद-60, शिवपुरी-29, विदिशा-61, नरसिंहपुर-28, सतना-41, मुरैना-27, बैतूल-70, बालाघाट-14, शहडोल-30, नीमच-37, देवास-26, बड़वानी-25, छिंदवाड़ा-42, सीहोर-48, दमोह-76, मंदसौर-33, झाबुआ-27, रायसेन-45, राजगढ़-59, खंडवा-63, कटनी-17, हरदा-34, छतरपुर-32, अनूपपुर-14, सीधी-13, सिंगरौली-26, दतिया-20, शाजापुर-22, सिवनी-10, भिण्ड-10, गुना-26, श्योपुर-14, टीकमगढ़-27, अलीराजपुर-13, उमरिया-16, मंडला-10, अशोकनगर-17, पन्ना-04, डिंडौरी-01, बुरहानपुर-27, निवाड़ी-02 और आगरमालवा-10 व्यक्ति शामिल है।बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 2,29,731 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 900 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 9,222 हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय