मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के 231 तो इंदौर में 255 नये मामले दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Nov 19, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। वही प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर कोरोना हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। प्रदेश के इन दोनों शहरों में संक्रमण के साथ-साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में भोपाल में कोरोना के 231 नये मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 28,360 और मृतकों की संख्या 502 हो चुकी है। भोपाल सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 231 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढक़र 28,360 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 502 हो गई है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन