India vs Hong Kong Asia Cup 2022 | हांगकांग के खिलाफ ‘बेमेल’ मुकाबले में टीम इंडिया का प्रयोग पर रहेगा जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2022

दुबई। पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के दूसरे और आखिरी लीग मैच में बुधवार को हांगकांग के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम या टीम संयोजन में बदलाव कर सकती है। केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों के लिये यह लय में लौटने का सुनहरा मौका भी होगा। रोहित शर्मा की टीम के लिये ग्रुप ए का यह मैच नेट अभ्यास से अधिक नहीं होगा चूंकि हांगकांग की टीम में भारत और पाकिस्तान मूल के ही खिलाड़ी हैं जो इन दोनों देशों की प्रथम श्रेणी टीमों में भी शायद जगह नहीं बना पाते।

इसे भी पढ़ें: सत्ता के नशे में हैं केजरीवाल, शराब नीति पर अन्ना ने चिट्ठी लिखकर याद दिलाई 'स्वराज' में लिखी बात

पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके रोहित को भी अच्छी पारी खेलने की उम्मीद होगी। देखना यह होगा कि रविंद्र जडेजा को चौथे नंबर पर उतारा जाता है या दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका मिलता है। पाकिस्तानी टीम में शाहीन शाह अफरीदी के नहीं होने के बावजूद भारतीय शीर्षक्रम कुछ खास नहीं कर सका। आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ भारत की शुरूआत से ही आक्रामक खेलने की रणनीति की असल परीक्षा होगी। युजवेंद्र चहल और जडेजा को आराम देकर इस मैच में रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई को उतारा जा सकता है।

टीमें : भारत : रोहित शर्मा(कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान। हांगकांग : निजाकत खान (कप्तान), किंचित शाह, आफताब हुसैन, ऐजाज खान, अतीक इकबाल, बाबर हयात, धनंजय राव, एहसान खान, हारून अर्शद, स्कॉट मैकेनी, गजांफर मोहम्मद , मोहम्मद वाहिद, आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, वाजिद शाह, यासिम मुर्तजा, जीशान अली। मैच का समय : शाम 7 . 30 से।

प्रमुख खबरें

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया