नववर्ष में उप्र समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा: CM Yogi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भरोसा जताया कि राज्य 2026 में समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। विपक्षी दलों के नेता मायावती और अखिलेश यादव ने भी नववर्ष के मौके पर शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूर्ण विश्वास है कि ईसवी सन्-2026 में डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियों से उत्तर प्रदेश समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।’’

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने देशभर के लोगों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं, और उनके लिए खुशी, शांति, समृद्धि, सुरक्षा और आत्म-सम्मान भरे जीवन की कामना की।

मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘समस्त देशवासियों तथा दुनियाभर में रहने वाले भारतीय नागरिकों एवं उनके परिवार वालों को आज नववर्ष सन् 2026 की दिली मुबारकबाद एवं उन सबकी सुख, शान्ति, समृद्धि, सुरक्षा एवं आत्म-सम्मान व स्वाभिमान-युक्त जीवन की शुभकामनायें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नया साल देश में सर्वसमाज के हर गरीब व मेहनतकश लोगों अर्थात् समस्त बहुजनों की दिन-प्रतिदिन की जिंन्दगी नित्य नये नियम-कानूनों की कदम-कदम पर जकड़नों से दूर सहज व सरल हो तथा यह साल आप सबके लिये बहुत सारी खुशियां लाये, यही कुदरत से कामना ही नहीं बल्कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बहुजन समाज का थोड़ा अच्छे दिन पाने के लिये यही संघर्ष भी है।’’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नववर्ष के संदेश में नए संकल्प और बदलाव का आह्वान करते हुए कहा कि एक नयी सुबह नयी उम्मीदें लाती है और बदलाव खुद से शुरू होता है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘नये साल का नया सवेरा, आशाओं का नया बसेरा, आइए नये रण के लिए नये प्रण लें। नया संकल्प ही नया कल लाता है। हम बदलेंगे तो सब बदलेगा।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम