हरियाणा में नुकसान से बचने के लिये बृजभूषण को मुंह बंद रखने की हिदायत

By अजय कुमार | Sep 09, 2024

लखनऊ। हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है। कांग्रेस और बीजेपी ने कई प्रत्याशियों के नाम भी घोषित कर दिये हैं। हरियाणा में कांग्रेस पहलवान विनेश फोगाट को टिकट देकर बीजेपी को बैकफुट लाने की कोशिश में है तो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के लिये भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पहलवान विनेश फोगाट व बजरंग पूनिया के खिलाफ बयानबाजी एक और चिंता का विषय बना हुआ है। इसी के चलते आलाकमान ने बृजभूषण को फोगाट या पूनिया पर बयान देने से बचने की हिदायत दी है। पार्टी नेतृत्व को डर है कि इसका असर हरियाणा विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। पार्टी सूत्रों ने बताया, अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संबंध में बृजभूषण से फोन पर बात की और हरियाणा चुनाव संपन्न होने तक इस मुद्दे पर चुप रहने को कहा। बीजेपी को लगता है कि बृजभूषण का बयान चुनावी मुद्दा बन सकता है और पार्टी ऐसा नहीं चाहती। बृजभूषण विनेश व बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही हमलावर हैं। उन्होंने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के लिए कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया था।

इसे भी पढ़ें: Haryana: 'AAP ने कांग्रेस को दिखा दिया ठेंगा', गठबंधन पर नहीं बनी बात को BJP ने कसा तंज

बता दें हरियाणा चुनाव के बीच विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से लगातार बृजभूषण शरण सिंह का बयान आ रहा है। हालांकि, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट किया कि वह कोई पत्रकार वार्ता नहीं कर रहे हैं, सिर्फ सवालों का जवाब दे रहे हैं। उधर, द्रोणाचार्य अवार्डी व विनेश के शुरूवाती कोच महावीर फोगाट ने कहा कि विनेश ने राजनीति में आने में जल्दबाजी की। वह नेता तो बन जाएंगी, लेकिन ओलंपिक मेडलिस्ट नहीं कहला पाएंगी। उन्हें 2028 के ओलंपिक का इंतजार करना चाहिए था।

प्रमुख खबरें

इंडिया ब्लॉक के लंच मीटिंग में शामिल हुए राहुल और प्रियंका गांधी, पवन खेड़ा बोले- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देना होगा

नाना जी वास्तव में बेमिसाल थे, नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार, आर माधवन और बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

मेरठ में AAP कार्यकर्ताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, SIR पर जताया विरोध

BCCI के Chief Selector पद से हटे Ajit Agarkar, Chetan Sharma ने की जमकर तारीफ