पर्यटन के साथ रोजगार के अधिक अवसर भी उपलब्ध हो इसके लिए MP सरकार नई पर्यटन नीति बना रही: बघेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

भोपाल। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार नई पर्यटन नीति बना रही है, ताकि पर्यटन के साथ-साथ रोजगार के अधिक से अधिक अवसर भी उपलब्ध हो सकें। राज्य के पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने रविवार की रात कहा, ‘‘राज्य सरकार नई पर्यटन नीति बना रही है। इससे पर्यटन के साथ रोजगार के अधिक से अधिक अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही, स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि पर्यटकों को ‘सम्पूर्ण स्वदेश भ्रमण’कराया जायेगा। इन्हें प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में जाने-आने के लिये ‘एयर कनेक्टिविटी’ और हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बघेल ने यह जानकारी यहाँ मिंटो हॉल में ‘एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इण्डिया’ के मध्य प्रदेश चैप्टर के एक कार्यक्रम में दी।

प्रमुख खबरें

प्रॉपर्टी खरीदारों को बड़ा तोहफा! 1 अक्टूबर से नहीं पड़ेगी TAN की जरूरत, केवल PAN से निपटेगा TDS का काम

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत