Pakistan: कराची पुलिस कार्यालय पर हमले के दो मुख्य साजिशकर्ता ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2023

कराची पुलिस कार्यालय में पिछले महीने हुए हमले में शामिल प्रतिबंधित पाकिस्तानी तालिबान संगठन से संबद्ध दो आतंकवादियों को पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के कर्मियों नेमुठभेड़ में मार गिराया। मीडिया की खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। भारी हथियारों से लैस तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने फरवरी में कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय (केपीओ) पर हमला कर दिया था। इस हमले में तीन आतंकवादी और दो पुलिस कॉन्स्टेबल सहित अन्य चार लोग मारे गए थे।

खबर के अनुसार, उनके पास से आत्मघाती हमले में प्रयुक्त किए जाने वाली एक ‘जैकेट’ बरामद हुई, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान आर्यदुल्लाह उर्फ हसन और वहीदुल्लाह उर्फ खालिद उर्फ हुजैफा के तौर पर हुई है। सिंध के सूचना मंत्री शरजील इनाम मेमन ने कहा, ‘‘दोनों आतंकवादी केपीओ हमले के मुख्य साजिशकर्ता थे।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘ इन्होंने केपीओ हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों की मदद की थी...’’ खबर के अनुसार, कराची पुलिस कार्यालय पर हमले से एक हफ्ते पहले, तीन आत्मघाती हमलावर बस से कराची आए और एहसनाबाद में मारे गए आतंकवादी वहीद के घर पर रुके।

आत्मघाती जैकेट, हथियार और अन्य हथियार खैबर पख्तूनख्वा टैंक इलाके से एक ट्रक के जरिए कराची लाए गए थे। खबर में मेमन के हवाले से कहा गया कि चारों आतंकवादी एक और हमले को अंजाम देने कराची आए थे, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वे केपीओ हमले में अपने मकसद को हासिल नहीं कर पाए। यह हमला प्रांतीय सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी थी क्योंकि कराची पुलिस प्रमुख का कार्यालय और सदर थाना मुख्य शाहराह-ए-फैसल रोड पर स्थित है, जहां पाकिस्तान वायुसेना फैसल बेस, पांच सितारा होटर सहित कई रणनीतिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। इससे पहले 30 जनवरी को तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने पेशावर की एक मस्जिद में दोपहर की नमाज़ के दौरान खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 101 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च

Corporate India के Q4 Results: Banking-Real Estate में बहार, Auto सेक्टर पर अभी भी दबाव