Pre Election Gift: मप्र के मुख्यमंत्री ने मऊगंज को प्रदेश का 53 वां जिला घोषित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रीवा जिले की तहसील मऊगंज को प्रदेश का 53 वां जिला बनाने की घोषणा की। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं तथा सत्तारूढ़ भाजपा इसे जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य प्रदेश मंत्रिमंडल में राजनीतिक रूप से अहम विंध्य क्षेत्र के लिए पर्याप्त प्रतिनिधित्व की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ असंतोष को खत्म करना है। मऊगंज को जिला बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग ने हाल ही में जोर पकड़ा है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा कि नाथ ने दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपने 15 महीने के कार्यकाल के दौरान इस योजना को छोड़ दिया था। सूत्रों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे नये मऊगंज जिले में चार तहसीलें होंगी - मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देवतालाब तथा इसकी आबादी छह लाख से अधिक है। नये जिले के निर्माण के साथ वर्तमान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के दो विधानसभा क्षेत्र मऊगंज चले गए हैं। अब रीवा जिले में छह विधानसभा सीट रह गई हैं।

रीवा संभाग में अब रीवा, मऊगंज, सतना, सीधी और सिंगरौली पांच जिले होंगे, जबकि विंध्य क्षेत्र में जिलों की संख्या आठ होगी। वरिष्ठ पत्रकार राजेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि, ‘‘लोग लंबे समय से मऊगंज को जिला बनाने की मांग कर रहे थे। अब लोग सतना में मैहर को नया जिला बनाने की मांग करेंगे। इस मांग को लेकर मैहर में स्थानीय भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में कई विरोध प्रदर्शन हुए हैं।’’ द्विवेदी ने कहा कि चुनाव से पहले मऊगंज को जिला बनाने से भाजपा को बहुत अधिक राजनीतिक लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से केवल रामखेलावन पटेल ही मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन अलग विंध्य प्रदेश की मांग जोर पकड़ने के बाद गिरीश गौतम को मप्र विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया।

प्रमुख खबरें

Ganesh Chaturthi: दक्षिण भारत में 69 फुट तक की मूर्तियों संग उत्सव, मंदिरों में विशेष पूजा

VPVV Scam: 700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में केरल को-ऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार अरेस्ट

Rahul Gandhi के MP दौरे से पहले सक्रिय हुई BJP, 17 सितंबर को उज्जैन पहुंचेंगे नितिन नवीन

Delhi में 500 आधुनिक शौचालय ब्लॉक बनाने के लिए 266.26 करोड़ रुपये मंजूर