जिन राज्यों में भाजपा मजबूत नहीं, वहां कमल खिलाएंगे: जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा के नये अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि वह पार्टी को उत्कर्ष पर ले जाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे और जिन ‘‘गिने चुने राज्यों में पार्टी मजबूत स्थिति में नहीं हैं वहां भी कमल पहुंचाया जाएगा।‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नड्डा ने कहा कि किसी राजनीतिक परिवार से नहीं होने के बावजूद पार्टी का उनका अध्यक्ष बनना सिर्फ भाजपा में संभव हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में नीतीश करेंगे NDA का प्रचार, PK कहेंगे केजरीवाल फिर एक बार 

उन्होंने कहा, ‘‘ अमित शाह जी ने कहा है कि अभी भाजपा का उत्कर्ष पर पहुंचना बाकी है। प्रधानमंत्री जी ने भी कहा कि अभी पार्टी बहुत आगे ले जाना हैं। जो कुछ भी ताकत और सामर्थ्य होगा मैं काम करूंगा तथा हम भाजपा को उत्कर्ष की स्थिति में ले जाएंगे।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘देश में सबसे बड़ी पार्टी हमारी है। सबसे ज्यादा सांसद और विधायक हमारे हैं। देश और कई राज्यों में हमारी सरकारें हैं। हम रुकने वाले नहीं हैं। कुछ प्रदेश अभी बच गए हैं वहां भी हमारा निशाना हैं। आने वाले समय में सारे भारत में भाजपा के कमल को पहुंचाएंगे।’’ उन्होंने इस अवसर पर सभी शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट किया।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी