By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019
मुंबई। मुंबई के क्यू खिलाड़ी वी सुब्रमण्यम ने विश्व दिव्यांग बिलियर्ड्स एवं स्नूकर और स्नूकर (डब्ल्यूडीबीएस) बेल्जियम ओपन 2019 में ग्रुप 4-5 स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। डब्ल्यूडीबीएस वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार सुब्रमण्यम फाइनल में डेनियल ब्लन से हार गये जिससे उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें: इंडियन ओपन स्नूकर में पीटर एब्डन ने बेन वोलास्टन को हराया
ब्लन ने रिकार्ड आठवां डब्ल्यूडीबीएस खिताब हासिल किया। सुब्रमण्यम 2016 ओपन दिव्यांग स्नूकर चैम्पियनशिप के बाद से अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे थे।