CCD प्रवर्तक सिद्धार्थ के मामले में आयकर विभाग ने कहा, कानून के अनुसार हुआ काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2019

नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने कैफे कॉफी डे (सीसीडी) प्रवर्तक वी जी सिद्धार्थ के खिलाफ अपनी जांच में कानून के अनुसार काम किया। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह बात कही। सिद्धार्थ द्वारा कथित रूप से लिखा गया एक पत्र सामने आया है जिसमें उन्होंने आयकर अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सिद्धार्थ कर्नाटक में बेंगलुरू से मंगलुरू जाते समय रास्ते में लापता हो गए थे। पत्र में सिद्धार्थ ने कहा है कि आयकर विभाग की ओर से काफी प्रताड़ित किया गया। यह ‘‘हमारे माइंडट्री सौदे को रोकने के लिए दो अलग-अलग मौकों पर हमारे शेयर जब्त करने और बाद में हमारे कॉफी डे शेयर का अधिकार लेने के तौर पर आया जबकि हमने संशोधित रिटर्न दाखिल कर दिया था।’’

इसे भी पढ़ें: लापता होने से पहले सिद्धार्थ ने लिखा पत्र, कहा- मैं विफल रहा

उन्होंने दावा किया कि सिद्धार्थ के नाम के नीचे उनके हस्ताक्षर वाला जो पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है वह विभाग के पास उपलब्ध रिकार्ड से ‘‘मेल नहीं खाता।’’ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता एस एम कृष्णा के दामाद सिद्धार्थ को आखिरी बार सोमवार रात दक्षिण कन्नड़ जिले के कोटेपुरा क्षेत्र में नेत्रवती नदी पर एक पुल पर देखा गया था। अधिकारियों ने उनकी तलाश के लिए एक व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह