कुरकुरे की फैक्टरी में कर्मचारी के मल द्वार में साथी ने कंप्रेशन से भर दी हवा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Feb 28, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आगर रोड स्थित एक कुरकरे फैक्ट्री में अजीब घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने साथी कर्मचारी के मल द्वार में कंप्रेशन से हवा भर दी। जिससे उसकी पेट की आत फटने से जान पर बन आई। 11 दिन पहले हुई घटना का पता चलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर रविवार को आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:ग्वालियर में दलित कार्यकर्ता को बेहरहमी से पीटा, जबरन पिलाया पेशाब 

घर पहुंचने पर उसकी स्थिति देख परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में पेट की आंत फटने का पता चलने पर ऑपरेशन करना पड़ा। बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने समीप के थाने चिमनगंज को सूचना दी। जिससे पता चलने पर शनिवार को घट्टिया पुलिस ने भरत के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर खोजबीन की और रविवार को उसे गिर तार कर लिया।

आपको बता दें कि फैक्ट्री मैनेजर रवि हिरवे ने कहा कि कुरकुरे को लंबे समय तक पाऊच में सुरक्षित रखने के लिए नाईट्रोजन गैस भरी जाती है। कंप्रेशर का उपयोग इसी में उपयोग होता है। घटना वाले दिन संभवत: काम के बाद सफाई के दौरान घटना हुई है। दोनों कर्मचारियों के नहीं आने पर तीन दिन बाद उन्हें मामले का पता चला।

इसे भी पढ़ें:महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 21 लाख दीयों से रोशन होगा शहर 

लेकिन खास बात यह है कि घटना का कारण अब तक न फैक्ट्री मैनेजर के अनुसार संभवत: मजाक के दौरान घटना हुई है। पान बिहार चौकी प्रभारी राहुल चौहान ने भी दोनों के बीच विवाद की जानकारी से इंकार किया है। वहीं  टीआई विक्रमसिंह चौहान ने कहां कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी