महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उज्जैन में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 21 लाख दीयों से रोशन होगा शहर

Mahakaal ki nagri ujjain
सुयश भट्ट । Feb 28 2022 3:23PM

महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। महाशिवरात्रि के दिन यहां 21 लाख दिए जलाए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उज्जैन के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दीपोत्सव मनाने की घोषणा की।

भोपाल। पूरे देश में हर्षोल्लास से 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। एमपी के उज्जैन जिले में महाशिवरात्रि के दिन आयोजित होने वाले दीपोत्सव पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही घाटों की साफ-सफाई भी कर ली गई है। यहां 1 मार्च को 21 लाख दीप जलाए जाएंगे।

दरअसल महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। महाशिवरात्रि के दिन यहां 21 लाख दिए जलाए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उज्जैन के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दीपोत्सव मनाने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें:एक बार फिर शिवराज सरकार ने लिया 2000 करोड़ का कर्ज, जारी किया नोटिफिकेशन 

वहीं जिसके बाद से प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी करने में जुट गया है। अकेले 11 लाख दीपक रामघाट पर जलाए जाएंगे। इसके साथ ही शहर भर में विभिन्न चौराहों पर भी दीप जलाए जाएंगे। इस तरह 21 लाख दीपक 1 मार्च को प्रज्जविलत किए जाएंगे।

आपको बता दें कि दीपोत्सव को लेकर वहां की जनता में भी काफी उत्साह है। सभी सामाजिक संगठन भी बढ़ चढ़कर विशेष सहयोग कर रहे हैं। दीपोत्सव के दौरान प्रमुख घाटों के अलावा मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों में भी दीये लगाये जाएंगे।जानकारी मिली है कि जिला प्रशासन इस दौरान 21 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी कर रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़