मुआवजे के लालच में महिला ने रची अपने बच्चे की न मिलने की कहानी

By Suyash Bhatt | Nov 10, 2021

भोपाल। कमला नेहरू अस्पताल के एसएनसीयू में हुए हादसे के जख्म अभी मिटे भी नहीं इससे पहले ही दर्दनाक हादसे में भी लोग अवसर तलाशने लगे हैं। दरअसल मुआवजे के लालच में एक महिला ने अपना बच्चा नहीं मिलने की झूठी कहानी प्रस्तुत की है। लेकिन महिला का झूठ ज्यादा देर तक नहीं चला। और पुलिस ने महिला के घर से बच्चा बरामद कर लिया है।

दरअसल कमला नेहरु अस्पताल के एनएनसीयू में आग लगने से 6 बच्चों की मौत के बाद सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया था। हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले जहां सदमे में और बदहवाश थे ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी थे जो इस अवसर का फायदा उठाना चाह रहे थे।

आपको बता दें कि असमा अरशद अली ने हादसे में अपना बच्चा नहीं मिलने की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने जब उसके घर पहुंची तो बच्चा उसके गोद में मिला। मामले में अब पुलिस महिला के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:कोरोना से बचाव वाली वैक्सीन ने ली एक युवक की जान, पीएम रिपोर्ट का कर रहे है इंतजार 

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस जब डॉक्टरों से पूछताछ की तो पता चला कि इलाज के बाद महिला बच्ची को घर ले कर चले गई थी।

प्रमुख खबरें

Dream Home का सपना होगा सच: Home Loan और Smart Financial Planning की पूरी विस्तृत जानकारी

Anti Reservation Movement | आरक्षण-विरोधी आवाज़ें हुई तेज़! जंतर-मंतर से सड़कों तक प्रदर्शन, करणी सेना ने खाई वोट न देने की कसम

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद MCC ने NEET-SS काउंसलिंग के दूसरे चरण का संशोधित शेड्यूल जारी किया

भारतीय डेयरी क्षेत्र का सबसे बड़ा IPO लाएगी Milky Mist, 10,778 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है मार्केट कैप