जनमंच में बुजुर्ग महिला ने हाथों में थैला लिए रजिस्ट्री कराने की लगाई फरियाद, बिक्रम बोले तुरंत करो कार्रवाई

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 21, 2021

ऊना । गगरेट विस क्षेत्र के मुबारिकपुर में आयोजित किए गए जनमंच के दौरान राजस्व, ग्रामीण विकास, पुलिस तथा जल शक्ति विभाग से संबंधित अधिकतर समस्याएं प्राप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान भंजाल अप्पर निवासी बुजुर्ग महिला राजेभश्वरी देवी ने हाथों में कागज का बैग लिए उद्योग मंत्री के समक्ष फरियाद लगाते हुए कहा कि राजस्व विभाग मेरी रजिस्ट्री नहीं करता, जबकि मेरा मकान बन चुका है। उन्होंने कहा कि भूमि बेचने वाले रजिस्ट्री कराने में आना-कानी कर रही है जबकि अदालत में भी मैं केस जीत चुकी हूं। बुजुर्ग महिला ने भावुक होते हुए कहा कि जमीन बेचने वाले अभी भी अढ़ाई लाख रुपए की मांग कर रहा है। इस पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि राजस्व अधिकारी तुरंत इस पर कार्रवाई करें।

इसे भी पढ़ें: जिला ऊना के पात्र कामगारों को विभिन्न योजनाओं में 20.72 करोड़ की मदद दीः बिक्रम

वहीं लोहरली निवासी शालू ठाकुर ने रोते हुए कहा कि उसके पति की हत्या अढ़ाई वर्ष पहले हो चुकी है और राजस्व विभाग अपने पति की उत्तराधिकारी के रूप में जमीन उनके नाम नहीं कर रहा है। इस विषय पर भी मंत्री बिक्रम ठाकुर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: समस्याओं का त्वरित समाधान ही जनमंच का मूल उद्देश्य-डाॅ. सैजल

जनमंच में अप्पर अंदौरा निवासी सुरेंद्र कुमार कहा कि उनका पुत्र एक फैक्ट्री में जेसीबी चलाने का काम करता था और एक दिन उसे मैनेजर ने हायड्रा चलाने के लिए कहा तो उसने कहा कि मुझे यह नहीं चलानी आती। जिस कारण मैनेजर ने बेटे के साथ मारपीट की तथा उसे गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में जब उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस वालों ने उल्टा उन्हीं के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया इस विषय पर मंत्री ने कहा कि मामला गंभीर है और पुलिस अधिकारियों को तुरंत मामला की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर