पिछले छह साल में प्रदेश के 54 लाख गरीबों को अपना मकान मिला है : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2023

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनुकंपा से पिछले छह साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 54 लाख गरीबों को अपना मकान मिला है। माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने 76 मकानों/फ्लैट के चाबी वितरण और 768 करोड़ रुपये की 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज से छह साल पहले तक इस योजना के तहत एक भी गरीब को आवास नहीं मिलता था।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को अपने मायके जाने के लिए पति पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर, जानें सरकार ने क्या दिया तोहफा

उन्होंने कहा, “मैं सभी विकास प्राधिकरणों से माफियाओं से मुक्त कराई गई जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाने को कहूंगा ताकि गरीबों को आशियाना मिल सके और सरकार में उनका विश्वास बढ़े।” लखनऊ में आयोजित ‘ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट’ की चर्चा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “इसमें 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। अगर ये माफिया होते तो हमारे पास एक कौड़ी का भी निवेश नहीं आता। इस निवेश से एक करोड़ लोगों को नौकरी मिलेगी।” वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में उन्होंने जनता से कहा, “यह ऐसा समय है कि हम किसी के बहकावे में ना आएं। यह देश नारों से नहीं चलेगा, बल्कि जमीनी हकीकत से चलेगा। जमीनी हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने (काम) करके दिखाया है। जनता जनार्दन का आशीर्वाद आगे भी मिलता रहेगा, ऐसी कामना है।”

उप मुख्यमंत्री मौर्य के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण औऱ जिला प्रशासन को प्रयागराज में 10,000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले एक कनवेंशन सेंटर का डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल, शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और महापौर गणेश केसरवानी ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Manipur में Assam Rifles काफिले पर 2021 के हमले का मुख्य आरोपी PLA उग्रवादी गिरफ्तार

Jammu Kashmir: कठुआ में पाकिस्तान की ओर से आया संदिग्ध ड्रोन दिखा, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

Gorakhpur में PAC जवानों ने Rapti नदी में कूदे युवक को बचाया, सुरक्षित निकाला

Deepinder Goyal ने Temple Device की डिलीवरी पर दी बड़ी अपडेट, Health Tech सेक्टर में मचेगी हलचल