By निधि अविनाश | Apr 21, 2022
उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता ने पुलिस को आरोप लगाते हुए कहा कि सेक्टर 63 स्थित छिजारसी चौकी के पास ओयो होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले दोनों लड़कियों को बुलाया गया फिर उन्हें शराब पिलाई गई और दो युवकों ने दोनों लड़कियों का रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की थी। पुलिस शराब के नशे में दोनों युवकों और लड़कियों को थाने लेकर पहुंची। जहां सभी ने तीन घंटे जमकर हंगामा किया।
पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कारवाई की जाएगी। पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ओयो होटल में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया और फिर शरबा पिलाई गई। नशे में आने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़कियों के साथ बलात्कार किया। घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों लड़कियों के साथ मारपीट भी की। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस चारों को थाने ले गई। सेंट्रल एडिशनल डीसीपी इलामारन के मुताबिक, दोनों लड़कियों की उम्र 20 साल से ज्यादा है और दोनों ने आरोप लगाया है कि इन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर ओयो होटल बुलाया गया था और शराब पिलाकर जबरन रेप किया।