बहन ने दर्ज कराया बलात्कार का मामला, गु्स्से में आरोपी भाई ने खा लिया जहर

rape
prabhasakshi image

चचेरी बहन से बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध युवक ने खुदकुशी की।शामली के कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेन्द्र सिंह भडाना ने सोमवार को बताया कि कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव में गय्यूर (26) नामक युवक ने अपनी चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में गत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध होकर रविवार शाम जहर खा लिया।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। मुजफ्फरनगर जिले से सटे शामली जिले में खुद पर अपनी चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

इसे भी पढ़ें: हंसखली सामूहिक दुष्कर्म मामला: CBI पीड़िता के पिता से कर सकती है बात, बंदूक दिखाकर छीना था बेटी का शव

शामली के कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेन्द्र सिंह भडाना ने सोमवार को बताया कि कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव में गय्यूर (26) नामक युवक ने अपनी चचेरी बहन से बलात्कार के आरोप में गत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध होकर रविवार शाम जहर खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़