सेमिनार के नाम पर एक cyber thug ने 18 से अधिक मशहूर डॉक्टरों से पांच करोड़ रुपये ठग लिये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2023

नोएडा। विश्व स्तर पर सेमिनार कराने के नाम पर एक साइबर ठग ने 18 से अधिक मशहूर डॉक्टरों से कथित रूप से पांच करोड़ रुपये की ठगी की है। साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि नोएडा के एक निजी अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महकार सिंह खारी ने 22 जून 2022 कोशिकायत की थी कि विशाल पांडे नामक व्यक्ति ने दुबई में डॉक्टरों का सेमिनार कराने तथा उसमें भाग लेने का प्रलोभन देकर उनसे बारी-बारी से 18.72 लाख रुपए की ठगी की। शिकायतकर्ता के अनुसार विशाल ने पेटीएम, फोन-पे एवं अपने निजी खाते में पैसे अंतरित करवाए थे।

इसे भी पढ़ें: Delhi: Jal Board के 20 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में तीन ठेकेदार गिरफ्तार

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पहले लखनऊ से जेल जा चुका है। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी ने बताया कि नोएडा के अलावा लखनऊ एवं हैदराबाद से भी कुछ चिकित्सकों ने साइबर पुलिस से संपर्क किया है और साइबर अपराध पुलिस को 30 करोड़ से अधिक ठगी की आशंका है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जनपद गौतम बुद्ध नगर न्यायालय में पेश कर उसकी कस्टडी रिमांड मांगी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Punjab Bandh से थमी रफ्तार, बंदी सिंहों की रिहाई की मांग पर बाजार और सड़कें बंद

Shubman Gill ने Colombo में बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ किया नेट अभ्यास

Jharkhand में JSSC CGL रद्द होने के खिलाफ सफल अभ्यर्थियों ने किया सचिवालय घेराव

BRICS खेल मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे Mansukh Mandaviya, विशाखापत्तनम में होगा आयोजन