नए साल में देश और प्रदेश में बनाएंगे सुशासन का नया इतिहासः विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Jan 01, 2021

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2021 के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में भाजपा की सरकार और संगठन तंत्र को मजबूती तथा गति देने का काम सब मिलजुलकर करेंगे। गरीबों, नौजवानों, महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग को सुशासन देने का जो सपना पं. दीनदयाल उपाध्याय जी और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संजोया था, भाजपा की सरकारें उसे साकार करने का काम कर रही हैं। नए साल में इस काम को और गति प्रदान करने का प्रयास करेंगे। शर्मा ने आशा जताई कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश नई ऊंचाईयों को छुएंगे तथा गुड गवर्नेंस के क्षेत्र में नया इतिहास बनाएंगे।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 93.45 प्रतिशत, अब तक 36708 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से हुए ठीक

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हमने कोविड 19 जैसी चुनौती का सामना किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश के लोगों ने जिस गंभीरता के साथ इस महामारी का मुकाबला किया और इससे उबरने का प्रयास किया, वह सराहनीय है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी प्रकार की चुनौती को अवसर में बदलना जानती है। कोविड 19 जैसे संकट की चुनौती को प्रधानमंत्री जी ने स्वीकार किया और इस चुनौती में छुपे अवसर को पहचानते हुए आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया और इसकी शुरुआत भी कर दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आशा जताई कि आने वाले साल में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएगा।  

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा