राष्ट्रपति पद की बहस में बाइडन और ट्रंप ने एक दूसरे को ‘झूठा’, सबसे खराब राष्ट्रपति करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2024

अटलांटा। राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद की चुनाव प्रक्रिया की पहली बहस के दौरान अर्थव्यवस्था, सीमा, विदेश नीति, गर्भपात और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति पर बहस हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को झूठा और अमेरिकी इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति करार दिया। बृहस्पतिवार रात को बाइडन और ट्रंप के बीच लगभग 90 मिनट हुई बहस के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर निजी हमले किये। बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को ‘‘मूर्ख और हारा हुआ व्यक्ति’’ करार दिया। 

ट्रंप ने बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को बंदूक खरीद से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए जाने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, ‘‘जब वह एक दोषी अपराधी के बारे में बात करते हैं, तो उनका बेटा (हंटर बाइडन) एक बहुत ही उच्च स्तर का अपराधी है।’’ दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर बहस के दौरान बाइडन ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्हें नहीं पता कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं। बाइडन ने कहा, ‘‘उन्हें (ट्रंप) बिल्कुल भी पता नहीं है कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं। मैंने इतनी मूर्खता कभी नहीं सुनी। यह वह व्यक्ति हैं जो नाटो से बाहर निकलना चाहते हैं।’’ ट्रंप ने राष्ट्रपति बाइडन की आव्रजन नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इससे देश असुरक्षित हो गया है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान