दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर दोपहर एक बजे तक 38.96 प्रतिशत मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2024

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक लगभग 38.96 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने पीटीआई-को बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और सभी छह लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे तक दमोह में 37.57 प्रतिशत, होशंगाबाद में 45.71, खजुराहो में 37.89, रीवा में 31.85, सतना में 40.83 और टीकमगढ़ में 40.21 प्रतिशत मतदान हुआ। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर दोपहर एक बजे तक 35.73 प्रतिशत से अधिक मतदान

राज्य के 47 विधानसभा क्षेत्रों में फैले छह निर्वाचन क्षेत्रों में 2,865 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। राज्य भाजपा प्रमुख वी डी शर्मा खजुराहो सीट से दूसरे कार्यकालके लिए मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन खारिज होने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) शर्मा के खिलाफ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी पूर्व आईएएस अधिकारी आर बी प्रजापति का समर्थन कर रहा है।

प्रमुख खबरें

रौशनआरा मकबरे के पास अवैध निर्माण पर Delhi High Court सख्त, ASI और MCD अधिकारियों से मांगा हलफनामा

केरल PM-Shri योजना से खुद नहीं हट सकता, शिक्षा मंत्री शमसुद्दीन ने विधानसभा में दी जानकारी

Pathum Nissanka चोट के चलते ODI Tri Series से बाहर, Sri Lanka ने Lahiru Udara को चुना

Maharashtra FDA ने खुले मसालों की बिक्री रोकी, उत्पादन केंद्र पर पैकेजिंग अनिवार्य