Maharashtra : लोकसभा चुनाव से पहले Shah Rukh Khan ने लोगों से वोट देने का अनुरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2024

मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। महाराष्ट्र में सोमवार को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होना है। मुंबई की छह और महाराष्ट्र की सात अन्य सीट पर कल आम चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होगा। शाहरुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपने प्रशंसकों और समर्थकों से भारतीय होने के नाते कर्तव्य निभाने की अपील की। ​​

सलमान ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘चाहे कुछ भी हो, मैं साल के 365 दिन व्यायाम करता हूं और अब चाहे कुछ भी हो मैं 20 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहा हूं। इसलिए जो करना चाहते हैं करें, लेकिन वोट देने जाएं और अपनी भारत माता को परेशान ना करें..भारत माता की जय।’’ लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहा है जिसकी मतगणना चार जून को होगी।

प्रमुख खबरें

Dylan Sprouse और Barbara Palvin बने माता-पिता, लेबर डे पर घर आई नन्हीं राजकुमारी, पहली क्यूट तस्वीर वायरल!

SEBI ने Vinod Adani और 11 पक्षों को दी राहत, शेयरधारिता मामले में बंद की जांच

Rabi Campaign 2026: 10 राज्यों को 1,082 Crore Fund, Shivraj बोले- किसान हित ही एकमात्र Priority

अमेरिकन ड्रीम्स पर बड़ा ग्रहण: भारतीयों के लिए US Visa का इंतजार पहुंचा 346 दिन, टूरिस्ट और कारोबारियों के सामने क्यों गहराया संकट?