संकट की घड़ी में विराट और अनुष्का ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से प्रभावित लोगों कर रहे मदद

By रेनू तिवारी | Jul 30, 2020

मुंबई। एक तरफ भारत सहित पूरे देश मे कोरोना वायरस का कहर है वहीं दूसरी तरफ भारत पर आपदा ने दोहरा कहर बरपा रखा है। पूरा देश इस समय कोरोना के साथ-साथ मौसम की भी मार झेल रहा है। बिहार और असम राज्य का बाढ़ से हाल बेहाल है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से भूसंखन हो रहा है। वहीं कई जगहों पर बिजली गिरने और बादल फटने की भी खबरें हैं। ऐसे में देश काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कई लोगों ने बिहार और असम राज्य की आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। असम राज्य की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के साथ मिल कर असम को आर्थिक सहायता प्रदान की थी। अब इस आपदा में मदद के हाथ बढ़ाने वालों में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया हैं।

इसे भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती- महेश भट्ट के हमदर्द बनें बिग बॉस 13 के ये कंटेस्टेंट, कहा- बेचारी को क्या-क्या सहना पड़ रहा

अदाकारा-निर्माता अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बाढ़ प्रभावित असम और बिहार के लोगों की सहायता करने का संकल्प जताया है। एक बयान में अनुष्का और उनके पति विराट ने कहा कि वे राहत कार्य में शामिल तीन संगठनों - एक्शन ऐड इंडिया, रैपिड रेस्पांस और गूंज की मदद कर रहे हैं। विरूष्का ने कहा, ‘‘हमारा देश कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहा है, इसी बीच असम और बिहार के लोग बाढ़ की विभीषिका का भी सामना कर रहे हैं जिससे कई लोगों की जिंदगी और आजीविका प्रभावित हुई है।’’

सोशल मीडिया पर अपने-अपने अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए में अनुष्का और विराट ने कहा, ‘‘असम और बिहार के लोगों के लिए हमारी प्रार्थना जारी रहेगी। विराट और मैंने बाढ़ राहत और कल्याण के लिए विश्वसनीय काम कर रहे इन तीन संगठनों (एक्शन ऐड इंडिया, रैपिड रेस्पांस और गूंज)की मदद करने का फैसला किया है।’’ अनुष्का और विराट ने अपने प्रशंसकों से भी इन दोनों राज्यों में लोगों की मदद करने के लिए कहा है।

असम में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 133 लोगों की मौत हुई है। भूस्खलन के कारण 26 लोगों की मौत हो गयी और बाढ़ जनित घटनाओं में 107 लोगों की जान गयी। बिहार में भी बुधवार को बाढ़ की स्थिति और भयावह हो गयी। राज्य में बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA