Umesh Pal Murder मामले में शूटर्स की गाड़ी अतीक अहमद के घर के पास हुई बरामद

By रितिका कमठान | Feb 26, 2023

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपराधियों को सख्त चेतावनी दी है। वहीं बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह रविवार को हत्याकांड में मारे गए उमेश पाल के घर परिजनों से भी मुलाकात की है।

कहा जा रहा है कि पुलिस को जो क्रेटा गाड़ी मिली है उसमें नंबर प्लेट नहीं है। जांच में ये भी सामने आया है कि जिन सात शूटर्स ने हत्याकांड को अंजाम दिया है उनमें से दो शूटर्स अतीक अहमद के गैंग से ताल्लुक रखते है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तेजी से अभियान चलाया है।

संभावना है कि इस हत्याकांड के पीछे अतीक अहमद का ही हाथ है। इस संबंध में अतीक अहमद, उसकी पत्नी, बेटों और 9 अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 506, 120-बी, 34, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धारा 3 और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1932 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद है मगर यूपी एसटीएफ की टीम गुजरात जाकर इस मामले में उससे पूछताछ कर सकती है। आशंका है कि अतीक अहमद के खिलाफ बुलडोजर एक्शन भी लिया जा सकता है।

विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की परिजनों से मुकालात

मृतक उमेश पाल के परिजनों से मिलने 26 फरवरी को भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह भी पहुंचे। उन्होंने मृतक की मां, पत्नी से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने आरोपियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब दिए में तेल खत्म होता है तो वो ऐसे ही फड़फड़ाता है। उन्होंने कहा कि हम परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि माफियाओं को मिट्टी में मिला कर रहेंगे और अब इस कथनी को करनी में बदला जाएगा, जिसमें अधिक समय नहीं लगेगा। 

प्रमुख खबरें

Satyendra Jain कोर्ट में पेश, Kejriwal का बड़ा वार: Amit Shah के दबाव में हुई Arrest

Shaurya Path: Indian Armed Forces की शौर्य गाथा से उड़ी Pakistan की नींद, रात 2 बजे ISPR ने निकाली भड़ास, मिला तगड़ा जवाब

बिहार में मिड-डे मील का दर्दनाक हादसा: नमक की जगह परोसा डिटर्जेंट पाउडर, 40 स्कूली बच्चे बीमार, अस्पताल पहुंचे मंत्री

NTA का कड़ा फैसला, Exam Security के लिए 600 एक्सपर्ट्स हटाए, टीम में भी बदलाव