US Visas Revoked | अमेरिका में 2025 में 8,000 छात्र वीजा समेत 1,00,000 वीजा रद्द किए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2026

अमेरिका में आपराधिक गतिविधि का हवाला देकर आप्रवासियों के खिलाफ की गई व्यापक कार्रवाई के तहत 2025 में 8,000 छात्र वीजा समेत एक लाख से अधिक वीजा रद्द कर दिए गए। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका को सुरक्षित बनाने के लिए हम इन ठगों को प्रत्यर्पित करते रहेंगे।” पोस्ट में कहा गया है, “अमेरिका में आपराधिक गतिविधियों के लिए कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय ने 8,000 छात्र वीजा और 2,500 विशेष वीजा समेत 1,00,000 वीजा रद्द कर दिए हैं।”

इसे भी पढ़ें: Donald Trump का बड़ा फैसला! दुनिया की हिल जाएगी अर्थव्यवस्था! ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25% टैरिफ, मुश्किल में आया भारत

फॉक्स न्यूज की खबर के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के अंतिम वर्ष यानी 2024 में 40 हजार वीजा रद्द किए गए थे, जिसकी तुलना में 2025 में दोगुने से भी अधिक वीजा रद्द किए गए। खबर में कहा गया है कि 2025 में जिन लोगों के वीजा रद्द किए गए, उनमें से ज़्यादातर कारोबारी और पर्यटक थे, जो वीजा की अवधि से ज़्यादा समय तक देश में ठहरे थे।

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge के बयान पर Congress की सफाई, RSS का हुआ था जिक्र

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police