तेंदुए का आतंक! टिहरी के गांव में तीन दिन में दूसरी महिला को बनाया अपना निवाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

नई टिहरी। टिहरी जिले के दुरोगी गांव में आदमखोर तेंदुए ने मंगलवार को एक महिला को अपना निवाला बना लिया। गांव में पिछले तीन दिनों में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। वन रेंजर देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि 50 वर्षीय गुंडरी देवी खेतों में काम कर रही थी, उसी दौरान पर तेंदुए ने उनपर हमला किया। उन्होंने बताया कि महिला का शव कुछ घंटों बाद एक खड्ड से बरामद हुआ।

इसे भी पढ़ें: सख्त मिजाज दादी-सा सुरेखा सीकरी असल जिंदगी में थी खुशमिजाज

मृतका की गर्दन में गंभीर घाव हैं। गांव में तीन दिन के भीतर तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। पिछले शनिवार को भी तेंदुआ एक महिला को उसके आंगन से उठा ले गया था और बाद में उसका अधखाया शव खेतों से बरामद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान: बकरीद नमाज के समय काबुल में राष्ट्रपति भवन के पास बरसे तीन रॉकेट

इससे पहले भी, एक अन्य महिला को घायल करने के अलावा तेंदुआ गांव वालों के मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। एक ग्रामीण ने बताया कि वन विभाग की एक टीम शनिवार से ही गांव में मौजूद है, लेकिन अब तक तेंदुए को पकड़ने या उसे गोली मारने में सफलता नहीं मिल पायी है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की विफलता से दुरोगी और चाम गांवों के ग्रामीणों में रोष है क्योंकि वे लोग लगातार तेंदुए के हमले की दहशत में जी रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana