वायरल पोस्टर में कमलनाथ को बताया कृष्ण तो CM शिवराज को बताया कंस, बीजेपी ने कहा- कांग्रेस करती है धर्म का अपमान

By सुयश भट्ट | Aug 31, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर कांग्रेस के विवादित पोस्टर पर नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। कांग्रेस का पोस्टर देख प्रदेश में सूबे की शिवराज सरकार भड़क गई है। वहीं बीजेपी ने इसे धर्म का अपमान बताया है।

दरअसल भोपाल में कांग्रेस दफ्तर के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। जिसमें कमलनाथ और शिवराज सरकार के काम काज की तुलना की गई है। इसमें ओबीसी आरक्षण, बिजली बिल, बेरोजगारों पर लाठीचार्ज को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा गया है। और तो और होर्डिंग मे कमलनाथ को जहां कृष्ण बताया गया है तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज को कंस मामा।

इस मुद्दे को लेकर प्रदेश के  गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा धर्म का मख़ौल उड़ाती है। कभी सोनिया गांधी को दुर्गा बताते हैं तो कभी कमलनाथ को कृष्ण। कांग्रेस ने हमेशा ही धर्म का मजाक उड़ाया है।

इसे भी पढ़ें:ग्वालियर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल,जूते पहन कर दी पुष्पांजलि और पूर्णाहुति 

वहीं प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे ज़्यादा दूषित राजनीति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म और भगवान का अपमान है। राम का विरोध करने वाले, राम मन्दिर बनने का विरोध करने वाले कांग्रेसी हैं। प्रदेश की हवा बिगाड़ने की कोशिश है।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा