उत्तर प्रदेश चुनाव: तिलहर सीट पर भाजपा, सपा उम्मीदवारों को संगे संबंधियों से मिल रही चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

शाहजहांपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले की तिलहर विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों को अपने ही सगे संबंधियों से चुनौती मिल रही है। यहां भाजपा की उम्मीदवार सलोना कुशवाहा के खिलाफ उनके सगे भाई ने नामांकन पत्र दाखिल किया है जबकि इसी क्षेत्र के विधायक और सपा के उम्मीदवार रोशन लाल वर्मा के खिलाफ उनकी पुत्रवधू होने का दावा करने वाली सरिता यादव चुनाव मैदान में हैं। शाहजहांपुर जिले में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। जिले की तिलहर विधानसभा सीट पर सलोना के सगे भाई रावेंद्र कुशवाहा ने उनके विरुद्ध नामांकन किया है। रावेंद्र कुशवाहा ने कहा, जो बहन भाई की नहीं हुई वह आम जनता की क्या होगी। तिलहर विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते रोशन लाल वर्माचुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए थे। सपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 | अमित शाह की चुनौती पर अखिलेश बोले- भाजपा को बताना चाहिए कि कृषि कानून क्यों लाए थे?

इसी क्षेत्र में सपा से टिकट मांग रही सलोना कुशवाहा ने वर्मा के पाला बदलने के बाद भाजपा का रुख किया और भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। यहां सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा के विरुद्ध उनकी पुत्रवधू होने का दावा करने वाली सरिता यादव तथा भाजपा की प्रत्याशी सलोना कुशवाहा के विरुद्ध उनके सगे भाई रावेंद्र कुशवाहा के चुनाव लड़ने से मुकाबला रोचक हो गया है। रावेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा, मैं भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा का सगा भाई हूं और मैंने नामांकन इसलिए किया है कि सलोना कुशवाहा ने हमारा बहुत ही शोषण किया है, हमारा परिवार और हमारे बच्चे सड़क पर आ गए हैं। उन्होंने दावा किया, आए दिन हमें सलोना कुशवाहा के गुंडों द्वारा धमकी दी जा रही है।’’ वहीं, सलोना कुशवाहा ने कहा, मेरी शादी काफी समय पहले हो गई थी और परिवार में क्या हुआ इससे हमें कोई मतलब नहीं है तथा न ही हमने कोई धमकी दी है। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश